{"_id":"5efb38088ebc3e42b3203d74","slug":"villagers-stopped-tractor-trolley-full-of-wood-ballia-news-vns53305732","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ग्रामीणों ने रोका
विज्ञापन
बांसडीहरोड। शीतल दवनी गांव पास सोमवार की शाम ग्रामीणों ने लकडि़यों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को रोक दिया। आरोप लगाया कि अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि बांसडीह सोनवानी मार्ग पर वन विभाग की मिलीभगत से सूखे पेड़ की जगह हरे पेड़ों की कटाई कई दिनों से की जा रही है। वन निगम के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग जिस पेड़ पर छपान(नम्बर) लगाया है, उसे ही काटा गया है। छाता रेंज स्थित बांसडीह रोड सोनवानी मार्ग के शीतल दवनी गांव समीप सोमवार को एक बार फिर वन विभाग की मिली भगत से हरे शीशम के पेड़ों को काटा गया था। पेड़ काटकर ट्रैक्टर पर रखकर लकडि़यों को ले जाने की तैयारी थी। इसी बीच ग्रामीण ट्रैक्टर को रोककर विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा। उधर भाजपा नेता पंकज पाठक एवं आशीष प्रताप सिंह ने कहा की वन विभाग हरे पेड़ों की कटाई कर रहा है। जबकि परमिट बीते वर्ष का है। उधर छात्र नेता मानवेन्द्र बिक्रम सिंह ने भी बीते सप्ताह हरे पेड़ों की काटने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई थी। वही उत्तर प्रदेश वन निगम के बृजबिहारी यादव ने बताया कि वन विभाग जिस पेड़ का छपान(नम्बर) लगाकर वन निगम को देता है। उसी को वन निगम काटता है। कहा कि बांसडीहरोड सोनवानी मार्ग पर जो पेड़ काटने का निर्देश था।