{"_id":"64dfa9a3c21343fe32020739","slug":"villagers-immersed-in-mourning-as-soon-as-the-dead-body-of-the-jawan-arrived-ballia-news-c-190-1-bal1001-1804-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जवान का पार्थिव शरीर आते ही शोक में डूबे गांववासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जवान का पार्थिव शरीर आते ही शोक में डूबे गांववासी
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी बीएसएफ जवान भृगुनाथ सिंह (57) की तबीयत खराब के चलते बुधवार की रात दिल्ली अस्पताल में निधन हो गया। शुक्रवार को पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर किया गया। बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी।
थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी बीएसएफ जवान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भृगुनाथ सिंह 57 पुत्र सत्य नारायण सिंह बीएसएफ में भर्ती हुए थे। बीते सप्ताह ड्यूटी के दौरान उनका तबीयत बिगड़ी तो साथियों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मूलचन हॉस्पिटल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां बुधवार की रात उनका निधन हो गया था। शुक्रवार की सुबह करीब एक बजे दोपहर में जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव चंद्रपुरा पहुंचा। जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। पचरुखियां गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़ा पुत्र धनंजय सिंह ने दी। दिवंगत जवान के तीन पुत्र धनंजय सिंह, अंजय सिंह, रंजय सिंह है। दिवंगत जवान की पत्नी मानती देवी का रोते रोते बुरा हाल था। बताया गया कि दिवंगत जवान 19 अगस्त को घर आने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था और वापसी 9 सितंबर को वापस दिल्ली जाना था। बताया गया कि 2026 में सेवा निवृत होना था। जवान के निधन के बाद काफी संख्या में पुरुष महिला पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेन्द्र विक्रम सिंह, सुशील सिंह, सेवा निवृत उपनिरीक्षक बबन पासवान, डब्लू सिंह, अनीता शर्मा, बिंदु देवी, शिव दुलारी, राम प्रताप सिंह, मनु सिंह, सुरेन्द्र यादव, आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -