फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers demolished the wall of the room being built for the liquor shop

Ballia News: शराब की दुकान के लिए बन रहे कमरे की दीवार को ग्रामीणों ने गिराया

Tue, 01 Apr 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers demolished the wall of the room being built for the liquor shop
लालगंज। नई आवंटित शराब की दुकान के लिए बनाए जा रहे दो कमरों को ग्रामीणों ने रविवार के देर शाम तोड़ा दिया। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दिया पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन

रामपुर कोडरहा गांव से 100 मीटर पश्चिम की ओर अपने खेत में दलनछपरा निवासी धीरज गोंड दो कमरे बनवा रहा है। रविवार की देर शाम करीब 20 की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने निर्माण को ढहा दिया। धीरज ने इसकी सूचना दोकटी पुलिस को दी, लेकिन तब तक ग्रामीण जा चुके थे। धीरज गोंड ने रात में ही पुलिस को रामपुर कोडरहा के प्रधान सुभाष यादव के साथ छह अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर, रामपुर कोडरहा प्रधान सुभाष यादव ने बताया कि पूरे गांव के लोग जिलाधिकारी के यहां नई शराब की दुकान गांव में नहीं खोलने के संबंध में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। शराब की दुकान गांव से दूर बनवाने की मांग की गई थी। गांव में शराब की दुकान खुलने से महिलाओं को दिक्कत होती। महिलाएं इससे सशंकित हैं। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने शराब की दुकान के लिए बन रहे कमरे को तोड़ दिया। थानाध्यक्ष दोकटी हरिशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed