फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers caught grain loaded on pickup

ग्रामीणों ने पकड़ा पिकअप पर लदा अनाज

Mon, 26 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught grain loaded on pickup
बैरिया। क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के निकट रविवार की रात ग्रामीणों ने पिकअप पर लादकर बैरिया की तरफ जा रहे 51 बोरी (25.5 क्विंटल) चावल पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चावल लदे पिकअप को कब्जे में ले लिया। चालक को भी हिरासत में लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, चावल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का है, जो कालाबाजारी के लिए जा रहा था। वहीं, एक व्यापारी ने अनाज को अपना बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार रात 11 बजे एक पिकअप 51 बोरी चावल लादकर पांडेयपुर से बैरिया के तरफ जा रही थी। गांव के ही पूर्व प्रधान उत्तिल यादव के भाई लक्ष्मण यादव व उनके साथियों ने पिकअप रुकवाकर ड्राइवर को पकड़ लिया। इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को देखा और एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह से बात कराई। एसएचओ भी मय फोर्स रात ही मौके पर पहुंच गए। चावल लदी पिकअप और ड्राइवर को थाने ले गए। सुबह लक्ष्मण यादव, सोनू यादव आदि दर्जनों लोग थाने पहुंचकर एसएचओ को पत्रक दिया। आरोप लगाया कि यह राशन कोटे का है। कोटेदार प्रदीप सिंह के दरवाजे से पिकअप पर लादकर बाजार में बेचने के लिए बैरिया लाया जा रहा था। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं, बबलू गुप्ता निवासी बैरिया ने थाने पहुंचकर एसएचओ और एसडीएम को बताया कि गांव में घूम-घूमकर वह अनाज खरीदता है। यह अनाज कोटे का नहीं है। स्थानीय लोगों से खरीदा गया है। बैरिया बेचने लिए ले जा रहा था कि लक्ष्मण यादव आदि ने कोटे का माल बताकर पकड़कर पुलिस को सौप दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने कहा कि एसडीएम को पूरी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिस कोटेदार का अनाज बताया जा रहा है, उसके स्टाक और पंजिकाओं की जांच के लिए मौके पर एआरओ नसीम अख्तर व पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को भेजा गया है। एक अन्य व्यक्ति द्वारा दावा किया जा रहा है कि चावल उसका है। ऐसे में स्टाक की जांच कराना जरूरी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया। पांडेयपुर में ग्रामीणों की ओर से पकड़ा गया अनाज गांव के कोटेदार प्रदीप सिंह का नहीं निकला। इसकी पुष्टि पूर्ति निरीक्षक बैरिया संजीव कुमार सिंह, सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक रत्नेश मिश्र व एआरओ नसीम अख्तर ने की। उन्होंने बताया कि पांडेयपुर के ग्रामीण उक्त खाद्यान्न जिस कोटेदार का बता रहे हैं, उसके स्टाक की जांच की गई, उसका स्टाक सही है। ग्रामीण जांच टीम पर लीपापोती का आरोप लगा रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि कोटेदार के स्टाक की जांच करनी थी। वहां सब कुछ ओके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed