फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers angry on ignoring the standard, did a round trip

Ballia News: मानक की अनदेखी पर बिफरे ग्रामीण, किया चक्काजाम

Wed, 26 Apr 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry on ignoring the standard, did a round trip
लालगंज। मानक के अनुसार सड़क का पुनर्निर्माण कार्य नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क जाम कर विरोध जताया। इससे काफी देर तक आवागमन अवरुद्ध रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। फिर मोबाइल फोन पर ही अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के उपरांत घंटा जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र में लालगंज पुलिया से सेमरिया ढाले तक सड़क की पुर्ननिर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए ठेकेदार के द्वारा पुराने पीच को हटाकर मानक के विपरीत कार्य आरंभ कर दिया गया, जिसका क्षेत्र के कई गांव के युवकों ने विरोध किया और चक्का जाम कर दिया। लगभग आधा घंटा तक सड़क पर आवागमन बंद रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने टेलीफोन से संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और कार्य में धांधली का आरोप लगाया। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमित सिंह से जब सड़क निर्माण में अनियमितता के बारे में पूछा गया तो बताया कि मामले की जांच कर मानक के अनुसार ही सड़क का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षो पहले इस सड़क का पुर्ननिर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन मानक के विरुद्ध होने के कारण बनने के कुछ समय बाद ही सड़क टूट गई और जर्जर सड़क पर लोग आवागमन को विवश थे, जिसके कारण कई दुर्घटना भी हुई।चक्का जाम करने वालों में मुरार पट्टी, सेमरिया, लगन टोला, जगदीश पुर आदि गांव के युवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed