फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   village wept soon dead body of martyr reached ballia SP and DM paid tribute

Ballia: शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा गांव, एसपी और डीएम ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 08 Sep 2023 05:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 05:05 PM IST
सार

बलिया जिले के रामपुर दिघार निवासी सीआरपीएफ जवान की असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा चेक गेट पर ड्यूटी के दौरान बुधवार की शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। 

विज्ञापन
village wept soon dead body of martyr reached ballia SP and DM paid tribute
बलिया जिले के रामपुर गांव पहुंचा शहीद का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रामपुर दिघार निवासी सीआरपीएफ जवान की असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा चेक गेट पर ड्यूटी के दौरान बुधवार की शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। शहीद का शव देख पूरा गांव रो पड़ा। पार्थिव शरीर के साथ लिपटे परिजन चीत्कार मारकर रो रहे थे। उनके चीत्कार से पूरा पूरा गांव गमगीन हो गया।

विज्ञापन


शहीद सुनील कुमार पांडेय अमर रहे के नारे गुंजते रहे। बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी एस आनंद  भी गांव पहुंचे। शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। पार्थिव शरीर लेकर आए सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने शहीद के पिता को कुछ आर्थिक सहायता भी दी। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय (38) पुत्र रामनाथ पांडेय 2007 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्ष 2020 में उनकी पोस्टिंग अरुणाचल में हुई। परिजनों के अनुसार, उनकी ड्यूटी सीआरपीएफ के इंटेलिजेंस विभाग में थी। बुधवार की शाम अन्य साथी जवानों के साथ वह असम-अरुणाचल सीमा के पास तिनसुकिया के माधापुर बाजार के पास बोर्डुम्सा में बाइक सवार संदिग्धों से पूछताछ कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच, बदमाशों ने चाकू से सुनील पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया और उनकी पिस्टल लूटकर अरुणाचल प्रदेश के नामसाईं की ओर भाग गए। बदमाशों के हमले का जवाब देते हुए सुनील पांडेय शहीद हो गए।  दो भाइयों में छोटे सुनील के कंधों पर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। शहीद जवान के दो मासूम बेटे सत्यम (12) व अनमोल (9) हैं। पत्नी अर्चना का रो-रोकर बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed