भले ही ठंड का असर कम हुआ है लेकिन ट्रेनों की लेट लतीफी बदस्तूर जारी है। हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनें 20 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ठंड और कोहरे के कारण डाउन की ओर जानेवाली विक्रमशिला एक्सप्रेस बीस घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। शनिवार की शाम पांच बजे तक डाउन की ओर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस बीस घंटे, कुंभ एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस साढ़े 18 घंटे लेट रही। इसी तरह सियालदह राजधानी एक्सप्रेस बीस घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस 22 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस दस घंटे, पटना जनता एक्सप्रेस दो घंटे, चंबल एक्सप्रेस एक घंटे, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 18 घंटे लेट रही। वहीं बिकानेर सियालदह एसी दुरंतो एक्सप्रेस पौने 17 घंटे, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस बीस घंटे, रांची विकली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और जोधपुर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंबित रही। दून एक्सप्रेस छह घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस आठ घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 15 घंटे देर से आई। वहीं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 14 घंटे,नंदन कानन एक्सप्रेस छह घंटे, फरक्का एक्सप्रेस सवा 19 घंटे, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही। गंगा सतलज एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, महानंदा छह घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे लेट रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 13 घंटे, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े दस घंटे, त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस 21 घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे विलंबित रही। जबकि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नौ घंटै, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, धनबाद विकली एक्सप्रेस सवा घंटे, सियालदह नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, कुंभ एक्सप्रेस ढाई घंटे, पूर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, भागलपुर आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस पौने पांच घंटे लेट रही। ठंड और कोहरे के कारण डाउन आगरा कोलकाता विकली एक्सप्रेस, नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस जबकि अप मालदा टाउन नई दिल्ली निरस्त रही।