{"_id":"60c0ecbc8ebc3e5de91de92b","slug":"video-viral-in-ballia-ballia-news-vns593923359","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायकिा ने वीडियो वायरल कर पट्टीदारों पर मारपीट, छेड़खानी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायकिा ने वीडियो वायरल कर पट्टीदारों पर मारपीट, छेड़खानी का लगाया आरोप
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र निवासी बिरहा गायिका ने फेसबुक पर वीडियो बनाकर अपने पट्टीदार पर घर में घुसकर मारने पीटने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गड़वार पुलिस को सूचना देने के बाद भी हल्का के सिपाही ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। पीड़ित ने पट्टीदारों से पूरे परिवार के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने बताया कि दोनों पट्टीदारों के बीच जमीन व रास्ते का विवाद है।
गड़वार थाना क्षेत्र बिरहा गायिका ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। वीडियो में वह रोते हुए अपने पट्टीदार अजीत वर्मा समेत उसके परिवार पर आरोप लगा रही हैं कि जब मैं घर पर नहीं थी तो यह लोग मेरे घर में घुसकर मेरे भाई को मारापीटा और उसे जान से मारने की नियत से फावड़ा से काटने वाले थे लेकिन मेरे भाई ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जैसे ही मैं कार्यक्रम करके अपने घर पहुंची तो मुझ पर भी हमला कर दिया और मेरे साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। तब तक आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
पीड़िता का दावा है कि वह परिवार के साथ सहमी हुई है और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। इस बाबत गड़वार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि दोनों सगे पट्टीदार हैं और दोनों के बीच रास्ता व जमीनी विवाद है। यह लोग एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसको लेकर दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। लेकिन अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।