फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vice Chancellor did plantation and distributed masks

कुलपति ने किया पौधरोपण कर बांटा मास्क

Tue, 20 Oct 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor did plantation and distributed masks
बलिया। जमुना राम पीजी कॉलेज चितबड़ागांव में कोविड-19 महामारी से रोकथाम के मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडे ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा कोविड - 19 से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मात्मानंद जी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोवर्स/ रेंजर द्वारा निर्मित मास्क भी वितरित किया गया। महाविद्यालय के रेंजर्स के डॉ0 विनोद कुमार यादव द्वारा प्रगति प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर डॉ0 अखिलेश राय , लल्लन सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय रोवर्स /रेंजर्स समन्वयक डॉ0 अशोक कुमार सिंह , पौधरोपण प्रभारी डॉ0 रमाकांत सिंह, विश्वविद्यालय एनएसएस0 प्रभारी डॉ. साहेब दुबे, एनसीसी प्रभारी डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय, सतीश चंद्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामशरण पांडेय आदि रहे। संचालन बृजेश गुप्ता द्वारा एवं अंत में आभार प्रकट डॉ. अरुणेंद्र मिश्रा द्वारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed