फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Verbal attack by former Bairia MLA Surendra Singh people were displaced from their own country

Ballia : बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह का जुबानी हमला, कांग्रेस के समय अपने ही देश से विस्थापित हुए थे

Thu, 26 Dec 2024 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 06:09 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसके साथ ही इन्होंने कहा कि बिना वजह गृहमंत्री को टारगेट किया जा रहा है और देश को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस के समय में देश से लोग विस्थापित हुए थे।

विज्ञापन
Verbal attack by former Bairia MLA Surendra Singh people were displaced from their own country
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बैरिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को चांदपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में यह लोग बिना वजह गृहमंत्री अमित शाह को टारगेट करके उनके स्तीफे की मांग कर रहे हैं।देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी परिवार तथा मुलायम सिंह यादव परिवार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा कि इन लोनों अपने शासन काल में किसी को नहीं समझा। अब यह लोग गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़मरोड़ कर जनता के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। उस बयान में अमित शाह ने आंबेडकर-आंबेडकर कहकर संबोधित किया है। यह बात देश की जनता समझ रही है। कहा कि कांग्रेस कालखंड में अपने ही देश में अपने ही लोगों को विस्थापित होना पड़ा। उस समय संविधान की रक्षा की बात कहा थी। जम्मू कश्मीर से लाखों ब्राह्मण भगाए गए। उस समय नेहरू परिवार ने संविधान की दुहाई नहीं दी। विपक्ष मुद्दा बना रहा है कि किसी तरह से दलित समाज का वोट उन्हें मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed