Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vehicles to ply on the Greenfield Expressway up to Ballia starting November 30; second phase to open for a trial run.

Ballia News: 30 नवंबर से बलिया तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगे वाहन, ट्रायल के लिए खुलेगा दूसरा फेज

Fri, 13 Nov 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vehicles to ply on the Greenfield Expressway up to Ballia starting November 30; second phase to open for a trial run.
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद
बलिया। गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दूसरे फेज को 30 नवंबर तक ट्रायल के लिए खोलने की तैयारी तेज हो गई है। इसके शुरू होने से बलिया शहर के लोगों को भी एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। सागरपाली के पास नौ करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। इससे शहरवासी करीब छह किलोमीटर की दूरी तय कर एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे। अभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पकड़ने के लिए मऊ या गाजीपुर जाना पड़ता है, जिसमें डेढ़ से दो घंटे लगते हैं। नए मार्ग से वाराणसी की यात्रा भी चार घंटे के बजाय करीब ढाई घंटे में पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चितबड़ागांव क्षेत्र के धर्मापुर के पास हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के कारण दूसरे फेज का निर्माण प्रभावित था। अब नए टावर लगाने और बिजली के तार शिफ्ट करने का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सड़क, पुलिया और सुरक्षा संबंधी निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में हैं। एक्सप्रेसवे करीब 17 किलोमीटर लंबे लिंक मार्ग के जरिये पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे लखनऊ और दिल्ली की यात्रा आसान होगी। वहीं, एनएच-922 के जरिये वाराणसी और बिहार की ओर जाने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

गाजीपुर से मांझी तक करीब 132 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पूरी तरह चालू करने की कवायद तेज है। दूसरे फेज को पहले ट्रायल के लिए खोलने की तैयारी है। पूरे एक्सप्रेसवे के जनवरी 2027 तक चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया शहर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का नवंबर के अंत तक ट्रायल के लिए खोले जाने की तैयारी है। सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। धर्मापुर के पास लाइन हटाने का कार्य पूरा हो गया है। मार्ग का भी निर्माण का काम अंतिम चरण में है। सागरपाली कनेक्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।-इं. पीयूष अग्रवाल, पीडी, एनएचआई आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed