फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vehicle checking tax deducted

पुलिस ने बरती सख्ती, जगह-जगह चेकिंग कर वाहनों का किया ई-चालान

Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Vehicle checking tax deducted
रामगढ़ में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के साथ लोगों को सैनिटाइज का महत्व समझाया और सैनिटाइजर उपयोग - फोटो : BALLIA
बलिया। लाक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की और कई वाहनों का ई चालान काटा।
विज्ञापन

बिहार के सिवान, छपरा, बक्सर और पड़ोसी जिला गाजीपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले की सीमाएं सील की गई हैं। जलमार्ग के आवागमन को भी पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया है। इसके बाद भी कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। उधर, शनिवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर पुलिस महकमा ने दो व चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की और ठोस कारण नहीं बता पाने वालों का चालान भी किया। शहर के विभिन्न चौराहों पर सुबह पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बहेरी स्थित कटहर नाला के पास चंद्रशेखर नगर पुलिस चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान कुल 16 वाहनों का ई-चालान किया। रामगढ़ चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने रामगढ़ ढाले पर बेवजह आने जाने वाले गाड़ियों के कागजात चेकिंग किया और सड़क पर बिना काम के घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। रसड़ा क्षेत्र के संवरा चट्टी पर दो दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन व धारा 144 धारा का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed