फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vehicle checking recovered eight lakh rupees

वाहन चेकिंग ने आठ लाख रुपये बरामद

Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vehicle checking recovered eight lakh rupees
नगरा/जयप्रकाश नगर । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जांच के तहत मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की टीम ने दो अलग अलग जगहों पर कुल आठ लाख रुपये जब्त किए। दोनों ही मामलों में संबंधित लोग कोई कागज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

नगरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार देर शाम एफएसटी मजिस्ट्रेट एवं नगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान सात लाख रुपए बरामद किए हैं। कागजात नहीं दिखाने पर रुपये ट्रेजरी में जमा करा दिए गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने बताया कि एफएसटी मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश पांडेय और वे बृहस्पतिवार की शाम सात बजे मलप मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के देवढिया निवासी संतोष सिंह पुत्र साहब सिंह के पास से सात लाख रुपए बरामद किए। मजिस्ट्रेट द्वारा बरामद रुपये के वैध कागजात मांगे जाने पर संतोष सिंह कोई कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद एफएसटी मजिस्ट्रेट ने बरामद धनराशि को ट्रेजरी बलिया में जमा करा दिए।
विज्ञापन

वहीं जयप्रकाश नगर में एनएच-31 पर जयप्रभा सेतु की सीमा में चेकिंग के तहत शुक्रवार को एफएसटी मजिस्ट्रेट एवं बैरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख रुपए बरामद किए। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि एफएसटी मजिस्ट्रेट मुन्ना सिंह एवं वो मांझी घाट के जयप्रभा सेतु पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजीछपरा गांव निवासी डब्लू तुरहा बिहार से एक पिकअप पर सवार होकर आ रहे थे। तलाशी ली गई तो उनके पास से एक लाख रुपए बरामद किए गए। वैध कागजात मांगे जाने पर डब्लू तुरहा द्वारा कोई कागज नहीं दिखाया गया। धनराशि को ट्रेजरी बलिया में जमा करा दिया है। डब्लू तुरहा ने बताया कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र के कई किसानों से मटर खरीदकर बिहार मटर बेचने गए थे। रुपये उसी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed