फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Veeravadini ki jaayakeke, Uder Ajir gulal

वीणावादिनी के लगे जयकारे, उड़े अबीर- गुलाल

Mon, 22 Jan 2018 10:45 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 22 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Veeravadini ki jaayakeke, Uder Ajir gulal
मां वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन करतीं रामरती बालिका इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य उमा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। अबीर गुलाल लगाकर मंगलमय की कामना की। उधर, शिक्षण संस्थानों में भी छात्र- छात्राओं ने ज्ञान की देवी का पूजन किया। वहीं पंडालों में स्थापित मां सरस्वती का मुख शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ खोला गया।   नगर के डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर में पूजनोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मां सरस्वती की पूजन वैदिक मंत्रोचार के बीच कराया गया। प्रधानाचार्य उमासिंह ने गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। नगर के चंद्रशेखर नगर स्थित शक्तिस्थल स्कूल में मां वाग्देवी की पूजा की गई। दुर्गादत्त त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन कराया। इस मौके पर अंबिका त्रिपाठी, अशोका राय, नीलू, साकेत त्रिपाठी, मीरा देवी, किरन आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर के भृगुुआश्रम स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर मठ नागाजी में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों का विद्यारंभ ज्योर्तिविद पंडित धनश्याम पांडेय ने कराया। विद्यारंभ संस्कार में पांच सरस्वती, लेखनी, पट्टी, गुरु और अक्षर लेखन पूजन के साथ विद्या प्राप्त किया जाता है। कहा कि विद्याविहीन व्यक्ति की तुलना पशु से की जाती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य बजरंग प्रताप सिंह, प्रशांत पांडेय, प्रेमनाथ सिंह तथा शिक्षकगण मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में पूजन के बाद विद्यालय के प्रबंधक डा. अभिनव त्रिपाठी ने सभी को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीके सिंह ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है।
विज्ञापन


   हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम रोड स्थित नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता महाजन के नेतृत्व में वसंत पंचमी का पर्व मनाया। इस मौके पर अंबादत्त पांडेय, संतोष गुप्ता, अजय तिवारी, पार्वती वर्मा, निता श्रीवास्तव, विशुनदेव मौर्य आदि मौजूद रहे। नगर के जेल रोड, सतनी सराय, जापलिनगंज, भृगुआश्रम, हरपुर, तिखमपुर सहित ग्रामीण इलाकों में भी मां सरस्वती के मुख पट वैदिक मंत्रोचार के बीच खुला और जयकारे पूरा इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन

  नगर से सटे जेपी नगर स्थित एचकेजी स्कूल जेपीनगर में एचकेजी मंदिर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के छोटे भाई रमेश सिंह ने मंदिर का फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रबंधक हरेंद्र कुमार गुप्त, राजेश कुमार, हरिकेश आदि मौजूद रहे। नगर के सरस्वती विद्यामंदिर माधवपुरम आनंद नगर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि ्असली मकसद यही है कि माताओें द्वारा दिए गए सुझाव के अनुरुप शिक्षक उनके बच्चों को अच्छी तालीम दें। इस मौके गायत्री सिंह, ओमप्रकाश राय आदि मौजूद रहे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान में वसंत पंचमी के पर्व पर एकादश की छात्राओं की ओर से 12वीं की छात्राओं र  का विदाई समारोह आयोजित  किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोघा:  क्षेत्र में वसंत पंचमी का पर्व भक्ति व उल्लास के साथ मनाया गया। पूजा पंडालों से लेकर शिक्षण संस्थाओं तक मां वीणावादिनी की पूजा-अर्चना हुई। अंकुर पब्लिक स्कूल बांसडीह में में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर नीतू सिंह, इंजीनियर तरुण प्रकाश सिंह आदि रहे।

सिकंदरपुर: तहसील क्षेत्र के ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंशीबाजार गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज चतुर्भुज नाथ इंटर कॉलेज, इनक्रेडिबल पब्लिक स्कूल , लिटिल फ्लावर एकेडमी, सनराइज इंग्लिश स्कूल, जूनियर हाई स्कूल में सरस्वती पूजन धूमधाम से किया गया।क्षेत्रीय विधायक संजय यादव द्वारा दर्जनों गांव में शशि सरस्वती प्रतिमा का पूजन अर्चन कर मुंह खोला गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवनाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, बैजनाथ पांडेय, मंजय राय मौजूद थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ऐनुल हक अंसारी तथा संचालन अरुण कुमार पांडे ने किया। विशुनपुरा : क्षेत्र के विद्यालयों एवं घरो में विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती देवी पूजी गईं। क्षेत्र के देवकली स्थित सूर्य मंदिर पर भी मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed