फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Various events will be organised to mark the 150th anniversary of Vande Mataram.

Ballia News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पर होंगे विविध आयोजन

Fri, 07 Nov 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Various events will be organised to mark the 150th anniversary of Vande Mataram.
जेएनसीयू में राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रगीत गाते छात्र-छात्राएं और
बलिया। वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में इसे भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। एक वर्ष तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे देश में सात नवंबर 2025 से सात नवंबर 2026 तक चार चरणों में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष के कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रथम चरण 14 नवंबर तक, द्वितीय चरण गणतंत्र दिवस के साथ 19 से 26 जनवरी 2026 तक, तृतीय चरण हर घर तिरंगा अभियान के साथ सात से 15 अगस्त 2026 और चतुर्थ चरण एक से सात नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना सभा में वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन कराया जाए। प्रथम चरण के तहत जिलेभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। आठ नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर से वंदे मातरम थीम पर रैली निकाली जाएगी। 11 नवंबर को शहीद पार्क में बच्चों की ओर से वंदे मातरम गायन होगा। जनप्रतिनिधियों की ओर से शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। 12 नवंबर को गंगा बहुद्देशीय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 14 नवंबर को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सभी ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि ददरी मेले में भी प्रतिदिन कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के साथ की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा मौजूद रहे।
पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा
बलिया। एसपी ओमवीर सिंह ने मातहतों के साथ पुलिस लाइन स्थित आरडी हाल में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। राष्ट्रगीत के लेखक स्व. बंकिम चन्द्र चटर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने राष्ट्रगीत की संवेदना को साझा किया। कहा कि इस गीत में राष्ट्र के साकार स्वरूप को माता के रूप में नमन किया गया है। इस गीत के भाव को महसूस करने मात्र से ह्रदय में देशभक्ति का भाव हिलोरे लेने लगता है। संचालन डॉ. अजय कुमार चौबे, औऱ धन्यवाद ज्ञापन चीफ प्राक्टर डॉ प्रियंका सिंह ने किया। कुलसचिव एसएल पाल, डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. अजय चौबे, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय थे। 93 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविंद्र किंगरा के निर्देशन में बाबा राम दल सूरज देव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाईनार में शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम गान हुआ। देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकत थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई।

दुबहर : क्षेत्र के शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां में राष्ट्रीय एकता एवं स्वतंत्रता संग्राम के योगदान विषय पर परिचर्चा हुई। प्राचार्य राजेश्वर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. विवेक सिंह ने वंदे मातरम के महत्व पर प्रकाश डाला। नगरा : उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव के स्वामी विवेकानंद सभागार में बच्चों ने राष्ट्रीय गीत का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed