फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Varanasi-Gorakhpur Express will remain canceled from 21st to 27th June

Ballia News: 21 से 27 जून तक वाराणसी- गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी

Mon, 24 Jun 2024 04:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Varanasi-Gorakhpur Express will remain canceled from 21st to 27th June
बेल्थरारोड। भटनी-औड़िहार रेलखंड के किड़ीहरापुर-बेल्थरा रोड सेक्शन के मध्य दोहरीकरण के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनों के समय में बदलाव और निरस्तीकरण किया गया है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी से 21 से 27 जून तक 15130 वाराणसी- गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इस समयावधि में 15129 गोरखपुर- वाराणसी एक्सप्रेस, 01748 बनारस- भटनी अनारक्षित विशेष ट्रेन, 01747 भटनी- वाराणसी अनारक्षित ट्रेन निरस्त रहेगी। 26 एवं 27 जून को 15104 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 21, 22, 25, 26 व 27 जून को 14005 सीतामढ़ी- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर छपरा-फेफना- मऊ के रास्ते चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से 26 जून को 14006 आनंद विहार- सीतामढ़ी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के स्थान पर मऊ-फेफना-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 26 जून को 15049 कोलकाता एक्सप्रेस छपरा-भटनी के रास्ते चलेगी। 26 जून को 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी-मऊ के स्थान पर फेफना-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। शॉर्ट टर्मिनेशन के चलते 25 व 26 जून को 15008 लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस वाराणसी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। और गोरखपुर और वाराणसी के बीच ट्रेन सेवा निरस्त रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed