{"_id":"67e5a9ac2524bd96590da3aa","slug":"vaina-haldi-bypass-will-be-constructed-with-360-crores-ballia-news-c-190-1-svns1007-136430-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 360 करोड़ से बनेगा वैना-हल्दी बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 360 करोड़ से बनेगा वैना-हल्दी बाईपास
विज्ञापन
बलिया। जनपद के बहुप्रतीक्षित वैना-हल्दी बाईपास को बृहस्पतिवार को उप्र कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। शासन ने पहले फेज में 360 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वैना से बांसडीह रोड तक के लिए मंजूरी दे दी है।
बाईपास ग्रीनफील्ड फोरलेन होगा। यह प्रदेश का पहला बाईपास है, जिसे जमीन खरीद कर बनाया जाएगा। यह फोरलेन बाईपास वैना से मिड्ढा, कुम्हैला, धरहरा, सुरहा ताल के किनारे से फुलवरिया होते हुए बांसडीह रोड तक जाएगा। दूसरे फेज में इसे सेरिया, दवनी से हल्दी तक बनाया जाएगा। इस फोरलेन बाईपास के बन जाने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इससे जहां जाम से मुक्ति मिलेगी तो जिले के विकास को भी गति मिलेगी। इसके बनने से पूरे क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा। यह मेडिकल काॅलेज के बाद जिले के लोगों को दूसरी सौगात मिली है।
इसे लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नारायणी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। दयाशंकर सिंह के प्रयास से योजना को मंजूरी मिली है। इस बीच मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कार्यालय पर लोगों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के समय मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने घोषणा पत्र में इसके लिए वादा किया था जिसे आज पूरा कर दिया। कहा कि चुनाव के दरम्यान जो भी घोषणाएं की गई है उसे प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान अनिल पांडेय, हर्ष सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, प्रधान संजय यादव, मिथिलेश सिंह, शिवजी चंदेल, झलक सिंह आदि मौजूद रहे।