फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vaccination started in three centers after two days, but the vaccine ended in two hours

दो दिनों बाद तीन सेंटरों पर शुरु हुआ टीकाकरण, लेकिन दो घंटे में ही वैक्सीन समाप्त

Wed, 05 May 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Vaccination started in three centers after two days, but the vaccine ended in two hours
बैरिया (बलिया)। ब्लॉक क्षेत्र के तीन सेंटरों पर दो दिनों बाद कोरोना टीकाकरण मंगलवार की सुबह 8 बजे शुरू हो गया। लेकिन 10 बजते बजते सभी जगह का वैक्सीन समाप्त हो गया। टीकाकरण के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। ऐसे में जिन्हें नहीं लग सका उन लोगों को वापस निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के लगभग ढाई लाख आबादी के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। पिछले रविवार और सोमवार को इन केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ। काफी संख्या में लोगों को अस्पतालों पर आकर निराश वापस लौटना पड़ा। लोगों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचे तो वहां पर कर्मचारियों ने बताया कि बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के लिए वैक्सीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पर आता है और वहीं से हम लोगों के यहां पहुंचाया जाता है। हमारे यहां वैक्सीन समाप्त है और अभी तक नहीं आया।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पर पहुंचे। वहां भी यह जानकारी दी गई कि हमारे यहां भी वैक्सीन नहीं आ पाया है। जिस पर विधायक श्री सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मोबाइल से बात किए और बैरिया तथा मुरली छपरा ब्लॉक क्षेत्र के लिए हर हालत में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इसका असर रहा कि मंगलवार की सुबह वैक्सीन आया और टीकाकरण शुरू भी हो गया, लेकिन 10 बजते बजते तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी संख्या में लोग निराश लौटे। इस बाबत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि हमारे यहां वैक्सीन की 25 वॉयल आई थी। एक वॉयल में 10 लोगों का टीकाकरण होता है। हमने 10 अपने स्वास्थ्य केंद्र पर रखा, 10 न्यू पीएचसी श्रीनगर व 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजवाया। तीनों केंद्रों पर समय से टीकाकरण शुरू हो गया। 250 लोगों का टीकाकरण हुआ। अब कल वैक्सीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed