{"_id":"630b9972df3bbb58bb5368cb","slug":"utsarg-will-be-canceled-till-september-1-changed-route-of-kamakhya-express-ballia-news-vns671369295","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर तक निरस्त रहेगी उत्सर्ग, कामख्या एक्सप्रेस का बदला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर तक निरस्त रहेगी उत्सर्ग, कामख्या एक्सप्रेस का बदला मार्ग
विज्ञापन
बलिया। उत्तर रेलवे के मानकनगर स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग किया गया है।
इसमें 27 अगस्त से एक सितंबर तक प्रस्थान करने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। फर्रूखाबाद से 28 अगस्त से दो सितंबर तक प्रस्थान करने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मुजफ्फरपुर से 28 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ होकर नहीं जाएगी।
कामाख्या से 28 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 19306 कामाख्या-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर एवं लखनऊ होकर नहीं जाएगी। डॉ. आंबेडकरनगर से एक सितंबर को प्रस्थान करने वाली 19305 डॉ. आंबेडकर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर सिटी होकर नहीं जाएगी।