फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Utensil shopkeeper commits suicide by hanging himself

Ballia News: बर्तन दुकानदार ने फंदा लगा की आत्महत्या

Fri, 03 Apr 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Utensil shopkeeper commits suicide by hanging himself
सिकंदरपुर कस्बा के डोमनपुर मोहल्ला​ निवासी ​मृतक अ​भिषेक। फाइल फोटो, परिजन
सिकंदरपुर (बलिया)। कस्बा स्थित डोमनपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह अभिषेक ठठेरा (24) घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

डोमनपुरा मोहल्ला निवासी अभिषेक ठठेरा (24) बचपन से ही अपनी नानी के घर पर रहता था। उसकी पुलिस चौकी मार्ग में बर्तन की दुकान है। परिजनों ने बताया कि सुबह नाश्ता करने के बाद दूसरी मंजिल स्थित कमरे में चला गया, जहां अंदर से कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। दुकान का समय होने के बावजूद भी नीचे न उतरने पर नानी उसे बुलाने कमरे में गई, कमरा न खुलने चिल्लाने लगीं। परिवार के लोग पहुंच गए, उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में अभिषेक फंदे पर लटका हुआ था। परिजन फंदे से उतार कर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, नाती की मौत से दुखी सुभावती देवी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि युवक ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदा लगाया था। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed