फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Used to bring illegal goods from Bihar

अवैध कार्बाइन संग दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 22 Mar 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Used to bring illegal goods from Bihar
बलिया। अवैध हथियारों की फैक्ट्री के मामले में सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डा. विपिन ताडा ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि रविवार को अमरेंद्र ठाकुर निवासी नौरंगा थाना बैरिया तथा राजू शर्मा पुत्र केदार शर्मा निवासी नौरंगा थाना बैरिया को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, पुलिस की इस सफलता पर अपर मुख्य सचिव गृह ने टीम को एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

अमरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता सुरेंद्र ठाकुर, चाचा विनोद ठाकुर व साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार बिहार से लाकर बेचता है। घटना वाले दिन चाचा के साथ कार्बाइन को ढाई लाख में बेचने आया था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि अवैध शस्त्रों के कारोबार में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का इस्तेमाल करते हैं। पूर्व में बक्सर, भोजपुर, रोहतास तथा प्रयागराज व गाजीपुर में भी अवैध हथियार बेचे हैं। अभियुक्त राजू ने बताया कि वह लोहार है। वह शस्त्र निर्माण का कार्य इनके साथ मिलकर करता है। तमंचे भी बना लेता है। गैंग का मुख्य सरगना विनोद ठाकुर है जो अमरेंद्र का चाचा है। उधर, विनोद ठाकुर व सुरेंद्र ठाकुर फरार हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी स्वाट संजय सरोज, प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा, उप निरीक्षक अतुल मिश्रा, उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह, उप निरीक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक फूलचंद्र यादव, उप निरीक्षक रोहन राकेश, हेड कां आलोक सिंह, हेड कां चंद्रभान यादव, हेड कां राजीव राजभर, हेड कां अतुल सिंह, हेड कां अनूप सिंह, हेड कां वेद प्रकाश दुबे, कां अनिल पटेल, कां कृष्ण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed