फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   urchase halted at many purchasing centers,

बोरी के अभाव में कई क्रय केंद्रों पर खरीद ठप, किसान परेशान

Tue, 12 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
urchase halted at many purchasing centers,
बैरिया। तहसील क्षेत्र के कई गेंहू क्रय केन्द्रों पर बोरियों के अभाव में गेहूं क्रय का ठप है। सोनबरसा मंडी समिति में खुला गेंहू क्रय केन्द्र का शुभारंभ होने के बाद महज एक दिन गेंहू की खरीद हुई है। इसके बाद से गेहूं क्रय केन्द्र पर ताला लटका हुआ है। यही हाल अन्य गेंहू क्रय केन्द्रों की भी है। किसानों का कहना है कि एक तो लॉकडाउन से हम किसानों के गेंहू का क्रय काफी विलंब से शुरु किया गया वहीं अधिकारियों की मनमानी से परेशानी बढ़ गई है। बताया कि आए दिन आंधी बारिश से किसान सकते में है तो वहीं क्रय केंद्रों की मनमानी के कारण किसान अनाज को औने पौने दामों पर बेचने का विवश हैं। किसानों का कहना है कि क्रय केन्द्र पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर द्वारा बोरी न होने की बात कहकर गेंहू क्रय करने से इंकार किया जा रहा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि बोरी की कमी हो गई है क्योंकि बोरी पश्चिमी बंगाल से आया नहीं है। इस बाबत डिप्टी आरएमओ व जिलाधिकारी से बात की गई है, बोरी मिलते ही क्रय शुरु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed