फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uproar on finding the sealed ballot box empty, the police used sticks

Ballia News: सील मतपेटी खाली मिलने पर किया हंगामा, पुलिस ने भाजी लाठी

Sat, 13 May 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar on finding the sealed ballot box empty, the police used sticks
बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। दो सील मतपेटी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रत्याशियों और एजेंटों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने प्रशासन पर बीजेपी प्रत्याशी को गड़बड़ी कर जिताने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

सभी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतगणना केंद्र के बाहर निकल कर चले गए। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी राजकरन नय्यर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे गए, हंगामा कर रही भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। जिसे जिधर जगह मिला भाग खड़े हुए। इस दौरान प्रत्याशियों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। एसपी ने मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

चितबड़ागांव मतगणना शांति तरीके से चल रही थी। इसी बीच वार्ड संख्या चार में सील मतपेटी खाली मिलने पर प्रत्याशियों और एजेंटों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह उग्र हो गए। जबकि कुछ लोग पेटी में तीन चार वोट होने की बात कह रहे थे। अभी यह मामला चल ही रहा था कि वार्ड संख्या छह में सील मतपेटी में भाजपा प्रत्याशी का वोट ज्यादा होने का आरोप लगाते हुए सभी प्रत्याशियों व एजेंटों ने हंगामा करते हुए केंद्र के बाहर निकल गए। वहां आसपास के निकायों की भी भीड़ जुट गई। हंगामा को देखते हुए कर्मचारियों ने गणना रोक दी। मौके पर पहुंच एसपी राजकरन नय्यर ने मामला शांत करने का प्रयास किया, जिसपर वह उग्र हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया। कुछ देर बाद गणना शांति तरीके से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed