फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uproar in hospital over woman's death

महिला के मौत पर अस्पताल में हंगामा

Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar in hospital over woman's death
बलिया। नगर के सीतापुर आंख अस्पताल के पास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में लापरवाही से शनिवार की भोर में एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के पति के तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरूद्घ लापरवाही करने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बिहारके बक्सर जिला के सेमरी थाना अंतर्गत राजापुर गांव निवासी आरती देवी (36) पत्नी सुनील कुमार कुंवर को शनिवार की शाम सीतापुर आंख अस्पताल के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी शनिवार की भोर में मौत हो गई। मृतका के पति का आरोप है कि मैं अपनी पत्नी को दिखाने के लिए आया था। जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद महिला चिकित्सक ने बताया कि महिला ने बच्चे गिराने का जो दवा खाई है उसके शरीर में उसका टुकड़ा रह गया है। उसे सफाई करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके बाद डाक्टर ने सफाई किया गया। शाम को स्वस्थ होने पर करीब पांच बजे घर चली गई। शनिवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दुबारा अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने गाड़ी में ही चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया। तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति सुनील कुमार के तहरीर पर दो लोगों के विरुद्घ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अस्पताल संचालिका डाक्टर जया पाठक ने बताया कि आरती देवी हमारे यहां पांच मार्च 2022 को करीब 12 बजे दिन में आई थी। हमने उनका अल्ट्रासाउंड कराया। महिला प्रेग्नेंट थी। उसने कोई दवा खाई थी। जिसके कारण बच्चा खराब हो गया था, जिससे ब्लडिंग हो रही थी। इसीलिए हमने उनके परिवार वालों से कहा कि सफाई करानी पड़ेगा। हमने उसका इलाज किया। इलाज करने के बाद करीब तीन घंटे तक महिला का हाल- चाल लिया। महिला पूरी तरह से स्वस्थ थी। महिला शाम करीब पांच बजे अपने घर चली गई। उसी रात उसके पति ने फोन किया कि महिला का काफी तबीयत खराब है। हमने बताया कि आप उन्हें लेकर आइए उनके परिवार वालों ने शनिवार की भोर में अस्पताल पर लेकर आए, जहां महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed