{"_id":"6a2b090f8407f01cdd0c65c5","slug":"uproar-following-womans-death-allegation-of-wrong-injection-administration-ballia-news-c-190-1-ana1001-166182-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा
विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के बछईपुर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने से मृतका सुभावती देवी।
- फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
नगरा। थाना क्षेत्र के बछईपुर चट्टी पर बृहस्पतिवार को मेडिकल स्टोर पर उपचार कराने आई महिला सुभावती देवी (48) की मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक भाग गया।
परिजनों ने मेडिकल स्टोर के आगे शव रखकर संचालक पर कार्रवाई की मांग का लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस मेडिकल संचालक की खोजबीन कर रही है।
बछईपुर गांव के बहुआरीडीह निवासी रामसेवक की लड़की सुभावती देवी काफी दिनों से बीमार थीं। वह मायके में रह कर कुछ दिनों से बछईपुर चट्टी स्थित एक मेडिकल संचालक से इलाज करवा रही थीं। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मेडिकल संचालक ने सुभावती को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद तबीयत और बिगड़ने लगी, जिससे वह अचेत हो कर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
मेडिकल संचालक ने हालत गंभीर बताकर सुभावती को मऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन मऊ ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि सुभावती की मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक वहां से भाग गया। इधर घटना से नाराज परिजन बछईपुर चट्टी पर स्थित मेडिकल स्टोर के आगे शव को रख कर हंगामा करने लगे।
नगरा थानाध्यक्ष सजंय मिश्र ने बताया कि महिला के पुत्र की तहरीर पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।