फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Upendra Yadav was a true socialist: Sanatan

सच्चे समाजवादी थे स्व. उपेंद्र यादव: सनातन

Thu, 16 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Upendra Yadav was a true socialist: Sanatan
मनियर के पनीचा में स्व. उपेन्द्र बहादुर यादव की पुण्यतिथि में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,युवा चेत? - फोटो : BALLIA
बलिया। जो अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करें, गरीबों को हक दिलाएं, दूसरे के मूल्यों को समझे और अन्याय के विरुद्ध लड़ने की क्षमता रखे वही सच्चा समाजवादी हो सकता है। समाजवादी कहने से कोई समाजवादी नहीं हो सकता। उपेंद्र यादव सच्चे समाजवादी थे। ये बातें पूर्व विधायक व सपा नेता सनातन पांडेय ने उपेंद्र यादव के आठवीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को पनिचा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने उपेंद्र यादव की अगली पुण्य तिथि पर उनकी मूर्ति स्थापित करने और उनके नाम पर गेट बनवाने की बात कही। कहा कि इसका उद्घाटन प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी करेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि उपेंद्र यादव अजातशत्रु थे। वे गरीबों के हित में काम करने वाले सच्चे सिपाही थे। कहा कि देश संकट में है। जनता को जागना होगा नहीं तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। युवा चेतना देश बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि उपेन्द्र बहादुर यादव वंचित वर्ग के आवाज थे। उनकी मूर्ति के निर्माण में जो भी सहयोग अपेक्षित होगा वो पूरा होगा। कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है और सरकार नगरिकता पर चिंतन में व्यस्त है। कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में वापस नहीं आएगी। रंजीत चौधरी ने उपेंद्र बहादुर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि उनसे हमारा पारिवारिक संबंध था।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विश्राम यादव, विजय बहादुर यादव, अजय राय मुन्ना, हरेंद्र सिंह, राजविजय यादव, राजनारायण यादव, अजय ओझा, बैजू राय, गुड्डु सिंह, संकल्प सिंह, राजेंद्र यादव, गोपाल सिंह, अमरनाथ तिवारी, संकल्प सिंह, शिवजी यादव त्यागी, डाक्टर विश्राम यादव, अमरनाथ तिवारी, राघवेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। उपेंद्र के बड़े भाई एडवोकेट विजय यादव ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल यादव एवं संचालन राज विजय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed