फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP will be a three-day program on the theme of India's growth engine

Ballia News: यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर होंगे त्रिदिवसीय कार्यक्रम

Sat, 22 Mar 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP will be a three-day program on the theme of India's growth engine
इंदरपुर। केंद्र सरकार के दश वर्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर त्रिदिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

25, 26 व 27 मार्च को समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में प्रत्येक दिन थीम पर आधारित विचार गोष्ठी, संवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन तथा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण सांसद, विधायक की उपस्थिति में किया जाएगा। जनपद मुख्यालय, विधानसभा स्तर, विकास खंड स्तर तथा नगर निकाय स्तर पर सकुशल सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपदीय मेले में फूड कोर्ट भी लगाए जाएंगे, जिसमें स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के विशेष स्टाल लगाए जाएंगे। इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बीसी सखी, विभिन्न योजनाओं के ऋण वितरण, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। आशा बहुओं, महिला शिक्षकों , महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रारंभिक परीक्षण हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। नगरा के खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा ने बताया कि शासनादेश व जिलाधिकारी के पत्र के अनुपालन में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed