फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP: The Agriculture Minister took the officers' class in ballia

यूपी : गेहूं क्रय केंद्र पर मिलीं खामियां तो कृषि मंत्री ने ली अफसरों की क्लास

Sat, 29 May 2021 08:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 May 2021 08:19 PM IST
सार

  • कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चेताया किसानों को परेशान करने वाले 
  • अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
UP: The Agriculture Minister took the officers' class in ballia
साधन सहाकारी समिति नवानगर स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण करते कृषि मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेहूं क्रय केंद्रों से जुड़ी शिकायतों की जांच करने के लिए शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने चेताया कि किसानों से गेहूं खरीद में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को जिले में गेहूं की खरीद के सापेक्ष गोदामों में गेहूं डंप होने पर जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन


किसानों को परेशान करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह को दिया। सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जनपद में कम खरीदारी की शिकायत पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया तो अधिकारी चुप्पी साधे नजर आए। कृषि मंत्री ने तहसील क्षेत्र के सभी क्रय केंद्रों पर हो रही खरीद के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed