{"_id":"60b254178ebc3e7e3f45b4ed","slug":"up-the-agriculture-minister-took-the-officers-class-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : गेहूं क्रय केंद्र पर मिलीं खामियां तो कृषि मंत्री ने ली अफसरों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : गेहूं क्रय केंद्र पर मिलीं खामियां तो कृषि मंत्री ने ली अफसरों की क्लास
Sat, 29 May 2021 08:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 May 2021 08:19 PM IST
सार
- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चेताया किसानों को परेशान करने वाले
- अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
साधन सहाकारी समिति नवानगर स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण करते कृषि मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेहूं क्रय केंद्रों से जुड़ी शिकायतों की जांच करने के लिए शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने चेताया कि किसानों से गेहूं खरीद में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को जिले में गेहूं की खरीद के सापेक्ष गोदामों में गेहूं डंप होने पर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
किसानों को परेशान करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह को दिया। सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जनपद में कम खरीदारी की शिकायत पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया तो अधिकारी चुप्पी साधे नजर आए। कृषि मंत्री ने तहसील क्षेत्र के सभी क्रय केंद्रों पर हो रही खरीद के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन