फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Politics Manoj Tiwari supports Batenge to Katenge says we win assembly elections this time too

UP Politics : मनोज तिवारी ने किया बंटेंगे तो कटेंगे का समर्थन, बोले- इस बार भी जीतेंगे विधानसभा चुनाव

Sat, 02 Nov 2024 04:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 04:30 PM IST
सार

Ballia News : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पांच दिली बलिया महोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने देश की विभिन्न राजनीति मसलों पर अपना मत रखा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अपना कमल खिलाएगी।

विज्ञापन
UP Politics Manoj Tiwari supports Batenge to Katenge says we win assembly elections this time too
बलिया महोत्सव में पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से भाजपा सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे पर कहा कि हम जब भी बंटे हैं, देश के टुकड़े हुए हैं। इतिहास इसका साक्षी है। इसलिए यह लाइन कोई छोटी लाइन नहीं है। मनोज तिवारी पांच दिवसीय बलिया महोत्सव के समापन पर अपनी प्रस्तुति देने शुक्रवार की देर शाम जिले में आए हुए थे। 

विज्ञापन




पत्रकारों से बातचीत में पाकिस्तान और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि हम बंटे तो देश के टुकड़े हुए। बंटेंगे तो कटेंगे की लाइन वर्तमान में बहुत महत्वपूर्ण है। अब यह समय की मांग है। अगर हम बंटेंगे तो हमें बांटने वाले कल महफिल सजायेंगे। इसलिए देश के लोगों से यही कहूंगा कि अब हमें बंटना नहीं है। 
विज्ञापन


कदम से कदम मिलाकर साथ चलना है। भाजपा सांसद ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भाजपा का नया नामकरण करने के सवाल पर कहा कि खड़गे जी ने राहुल गांधी के खटाखट वाले दावे पर ही सवाल उठा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उनके द्वारा भाजपा को विश्वासघाती पार्टी कहने पर देश कितना विश्वास करेगा, यह तो वह भी जानते हैं। लेकिन खड़गे द्वारा राहुल गांधी के खटाखट पर सवाल उठना आज देश में चर्चा का विषय है। कांग्रेस जो देश के संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को गिराने में लगी है, देश के लोग अब उसको पहचान चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed