{"_id":"613b60a66f7e4b293a49f7f5","slug":"up-minister-of-state-anand-swaroop-shukla-targeted-mehbooba-mufti-said-go-to-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना, कहा- अफगानिस्तान चली जाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना, कहा- अफगानिस्तान चली जाएं
Fri, 10 Sep 2021 07:12 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:12 PM IST
सार
राज्यमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान जिस तरह बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार कर रहा है। उसपर महबूबा मुफ्ती को भी महिलाओं के अधिकार की आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला।
विस्तार
उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला के बयान की कड़ी निंदा की है। कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती को शरिया कानून अच्छा लगता है तो अफगानिस्तान चलीं जाएं। शरिया कानून लागू हो गया तो जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री बयान दे रही हैं, वो नहीं दे पाएंगी।
विज्ञापन
कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान जिस तरह बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार कर रहा है, महबूबा मुफ्ती भी महिला हैं, उन्हें महिलाओं के अधिकार की आवाज उठानी चाहिए। पाकिस्तान की ओर से तालिबान की मदद पर कहा कि जो जैसा बोता है वैसा ही काटता है। आने वाले समय में पाकिस्तान की दुर्गति दिखाई देगी। अफगानिस्तान में जो तालिबानी व्यवस्था बनाई जा रही है, वही पाकिस्तान को भी अपने कब्जे में लेगा।
विज्ञापन