फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP: journalist Ratan Singh shot dead in Ballia

यूपी : बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या मामले में सीएम की सख्ती का असर, एसओ निलंबित, 6 गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2020 09:21 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 25 Aug 2020 09:21 PM IST
सार

  • फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय निलंबित
  • पट्टीदारी के झगड़े में हत्या, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
UP: journalist Ratan Singh shot dead in Ballia
पत्रकार रतन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार रतन सिंह की हत्या के दूसरे दिन मंगलवार को ग्रामीणों और पत्रकारों ने शव को सड़क पर रख कर तीन घंटे तक जाम लगाया। प्रशासन ने पांच लाख की फौरी सहायता और पत्नी को संविदा पर नौकरी देने की घोषणा की है। सीएम की ओर से भी दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। मृतक के पिता विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि समेत 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फेफना थानाध्यक्ष को निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन


 

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव रतन सिंह घर ले जाया गया, वहां आवास के सामने पत्रकारों व ग्रामीणों ने रसड़ा-फेफना मार्ग को जाम कर दिया। सपा व कांग्रेस के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। पत्रकारों ने एडीएम को ज्ञापन सौंप कर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, आरोपियों पर रासुका लगाने के साथ ही उनके घर को जमीदोंज करने तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रभारी डीएम राम आसरे ने सीएम की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की जानकारी दी। कमिश्नर व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी मृतक की पत्नी को तत्काल संविदा पर नौकरी, किसान दुर्घटना बीमा के पांच लाख मुहैया कराने का आश्वासन दिया। कहा कि सरकारी की नौकरी की प्रक्रिया व शेष धनराशि के लिए सीएम को पत्र भेजा जाएगा।

वहीं मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र रतन सिंह को साजिश के तहत मेरे गांव के ही सोनू सिंह पुत्र स्व. विश्वनाथ सिंह घर से बुलाकर ले गए जहां मेरे बेटे को लाठी-डंडा से पीटा गया। इसके बाद तमंचा और रिवाल्वर से सिर में गोली मार दी गई। इस घटना को मेरे भाई मनोज सिंह और कौशल कुमार सिंह ने देखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed