{"_id":"5fe7593a8ebc3e3e751c8a41","slug":"up-government-minister-anil-rajbhar-targets-omprakash-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने ओपी राजभर पर साधा निशाना,कहा-महाराजा सुहेलदेव के नाम पर कर रहे भ्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने ओपी राजभर पर साधा निशाना,कहा-महाराजा सुहेलदेव के नाम पर कर रहे भ्रमित
Wed, 30 Dec 2020 06:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर और अनिल राजभर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ में स्थित महाराजा सुहेलदेव पार्क में राजभर युवा महा समिति के तत्वाधान में आगामी 16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह की तैयारियों का मंत्री अनिल राजभर ने जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीतिक पार्टी बनाकर समाज के युवाओं को भ्रमित करने वाले लोगों से आप सभी दूर रहें। युवा सभी प्रकार के फर्जी काम छोड़कर समाज को मजबूत बनाने के लिए एक साथ खड़े होकर संघर्ष करें।
विज्ञापन
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इधर 5-6 सालों से महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीतिक खेती करने वालों की संख्या बढ़ गई है। दूसरे जिलों के लोग भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए बनारस की धरती पर आ रहे हैं, जहां आकर वे युवाओं को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन