फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP got a new identity due to improvement in roads, electricity Union Minister of State for Finance said in ballia

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बोलेः सड़क, बिजली में सुधार से यूपी को मिली नई पहचान, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का लाभ व्यापारियों को मिला

Wed, 24 Nov 2021 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Nov 2021 08:08 PM IST
सार

बलिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सड़कों और बिजली व्यवस्था में सुधार से यूपी की नई पहचान बनी है। प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में ही फिर से सरकार बनेगी। 
 

विज्ञापन
UP got a new identity due to improvement in roads, electricity Union Minister of State for Finance said in ballia
बलिया के टाउन हाल बापू भवन परिसर में आयोजित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मंडली व्यापारी सम्मेलन का संबोधित केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में ही फिर से सरकार बनेगी। पिछले पांच वर्षों में बीजेपी सरकार में जितना काम व्यापारियों के लिए हुआ है, उतना सपा और बसपा शासन में नहीं हुआ।

विज्ञापन


पंकज चौधरी बलिया के टाउनहाल स्थित बापू भवन में बुधवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी शासन में अपराधियों, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए, उसका सीधा फायदा व्यापारी समाज को मिला है।
विज्ञापन


सड़कों और बिजली व्यवस्था में सुधार से प्रदेश की नई पहचान बनी है। मुख्य वक्ता प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार में छोटे व्यापारियों को कोरोना कॉल में भी व्यापारियों के हित कई योजनाओं का संचालन कर अर्थव्यवस्था में नई दिशा देने का प्रयास किया गया, जिससे आज प्रदेश में वैश्विक महामारी का कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed