फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2022 Union Minister Ashwini Choubey campaign in ballia for upendra tiwari said whole world appreciated double engine ki sarkar

UP Chunav 2022: बलिया में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- डबल इंजन की सरकार को पूरे विश्व ने सराहा

Wed, 16 Feb 2022 03:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 03:32 PM IST
सार

बलिया के फेफना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के समर्थन में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने काम किया उसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है।

विज्ञापन
UP Election 2022  Union Minister Ashwini Choubey campaign in ballia for upendra tiwari said whole world appreciated double engine ki sarkar
मंच पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया में छठे चरण में चुनाव है। जिसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे जिले फेफना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। जनऊपुर और सोबईबांध में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के पक्ष में जनसभा की।

विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह डबल इंजन की सरकार ने काम किया उसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है। अश्वनी चौबे  ने कहा कि फेफना से विधायक एवं मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पांच सालों में जनता के बीच रहते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


उपेंद्र तिवारी को फेफना का फेफड़ा बताया
भाजपा सबका विकास में विश्वास रखती है। भाजपा सरकार में गुंडे और माफिया जेल में हैं। जनता शांति से रह रही है, व्यापारी चैन से व्यापार कर रही है। उन्होंने उपेंद्र तिवारी को फेफना का फेफड़ा बताया। कहा कि फेफड़ा ठीक रहेगा तो कोरोना अपने आप भाग जाएगा। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, टुनजी पाठक, टुनटुन उपाध्याय, उपेंद्र पांडेय, चन्द्रप्रकाश पाठक आदि लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नारद राय के बड़े ने थामा भाजपा का दामन

राजनीति में बड़े उलटफेर के तहत मंगलवार को सपा उम्मीदवार नारद राय के बड़े भाई वशिष्ठ राय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यही नहीं वशिष्ठ राय ने भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को खोरीपाकड़ स्थित अपने पैतृक आवास पर बुलाकर स्वागत भी किया।

अचानक घटे इस घटनाक्रम से जिले का सियासी चरम पर पहुंच गया है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू भी मौजूद रहे। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि नारद राय की वर्तमान भाषा यह बताने के लिए पर्याप्त है कि वो बौखलाहट में दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed