फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2022 ballia bairia mla Surendra Singh joins VIP after rebelling against BJP nomination on 11 February

UP Election 2022: भाजपा से बगावत कर 'वीआईपी' में शामिल हुए बलिया के सुरेंद्र सिंह, आज करेंगे नामांकन

Fri, 11 Feb 2022 10:54 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 10:54 AM IST
सार

अपने बड़बोलेपन और विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह टिकट कटने के बाद बागी हो गए। गुरुवार को सुरेंद्र सिंह विकासशील इंसान पार्टी  (वीआईपी) में शामिल हो गए। 11 फरवरी को नामांकन करेंगे। 
 

विज्ञापन
UP Election 2022 ballia bairia mla Surendra Singh joins VIP after rebelling against BJP nomination on 11 February
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

टिकट कटने पर भाजपा से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह गुरुवार को बिहार में सत्तारूढ़ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो गए। पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान विधायक ने विरोधियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।  सुरेंद्र सिंह आज नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन


टिकट कटने से नाराज और बगावत का झंडा बुलंद करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। बुधवार को टिकट काटने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर मानसिक दिवालियापन का आरोप लगाया था। कहा था कि जिले में भाजपा को एक भी सीट नहीं जीतने दूंगा। ये बात भी कही गई थी कि कई राजनीतिक दल उनके संपर्क में हैं लेकिन वो किसी दल में शामिल नहीं हो रहे हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


कई दलों के ऑफर ठुकराए
सुरेंद्र सिंह के भाई कई दलों के ऑफर ठुकराए ने दावा किया था कि महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना और जदयू ने टिकट की पेशकश की थी, लेकिन सुरेंद्र सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बीच पलटी मारते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह गुरुवार को वीआईपी पार्टी में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर स्थित विधायक के आवास पर वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल के अध्यक्ष राजाराम बिंद, चुनाव प्रभारी उमेश साहनी आदि पहुंचकर सुरेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल कराया। संतोष साहनी ने कहा कि चुनाव में हम मजबूती के साथ 165 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक हमने 84 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 

भाजपा पर धोखे का आरोप

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा भाजपा में मेरे साथ धोखा हुआ है। नौ सर्वे में मेरी रिपोर्ट सही थी। भूमाफिया को जमीन कब्जा करने नहीं दिया तो मेरा टिकट काट दिया गया। कहा कि द्वाबा से भाजपा की जमानत जब्त करा दूंगा। बता दें कि बैरिया के सिटिंग विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट से सपा ने जय प्रकाश अंचल को प्रत्याशी बनाया है। बलिया में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान है। 

सुरेंद्र सिंह ने भाजपा को दी चुनौती, आनंद स्वरूप शुक्ल को बताया रिजेक्टेड प्रत्याशी

UP Election 2022 ballia bairia mla Surendra Singh joins VIP after rebelling against BJP nomination on 11 February
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : फाइल

विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा था कि द्वाबा की जनता के टिकट पर मैं चुनाव लड़ूंगा। किसी दल से टिकट मांगने नहीं जाएंगे। दावा किया था कि बीजेपी बलिया की सभी सीटें हारेगी। बैरिया से यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने तंज कसा था कि बलिया नगर से रिजेक्टेड प्रत्याशी, बैरिया में सेलेक्ट हो गया।
पढ़ेंः  बलिया में भाजपा और सपा प्रत्याशी समेत कई पर एफआईआर

आगे कहा था कि बलिया में लड़ाई सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और मेरे चरित्र के बीच है। मैं बीजेपी से इस्तीफा दे चुका हूं। बलिया का टिकट दिल्ली से नहीं यहां की जनता के दिल से बंटता है। अक्षम लोगों को टिकट देकर भाजपा ने अपने दिमागी दिवालियापन का परिचय दिया है, जिसका रिजल्ट 10 मार्च को उसके सामने होगा और बलिया में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।
पढ़ेंः जेल में बंद मुख्तार अंसारी के सुभासपा के टिकट पर ताल ठोकने का रास्ता साफ, कोर्ट ने दी बड़ी राहत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed