फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board: Waiting for the provisional list of examination centers

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का इंतजार

Sat, 18 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Waiting for the provisional list of examination centers
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जारी होने वाली परीक्षा केंद्रों की सूची के लिए विद्यालय संचालक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जांच समिति द्वारा केंद्रों का निरीक्षण कर सूची बोर्ड को भेजी चुकी है। संभावना जताई जा रही है। कि 25 नवंबर तक अनंतिम सूची हो सकती है। जिसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 607 स्कूल संचालित होते हैं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए 10वीं में 64155 तथा 12वीं में 61195 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। जिसके लिए केंद्रों की निर्धारण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फरवरी-मार्च माह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। जिसके चलते विद्यालय संचालक परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का इंतजार कर रहे हैं। पहले 11 नवंबर तक केंद्रों की सूची जारी होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन सूची जारी नहीं हुई। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जांच समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। समिति द्वारा इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड की वेबसाइट पर भेज दी है। अब बस अनंतिम सूची जारी होने की देर है । अनंतिम सूची जारी होने के बाद आपत्ति मांगी जाएंगी। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

संभावना है कि 25 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हो जाएगी। सूची जारी जाने होने के बाद फाइनल स्थिति स्पष्ट हो सकी। उसके बाद ही आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed