{"_id":"65faf2e1a05876c29b0ae0c4","slug":"up-board-student-write-note-in-exam-girlfriend-will-leave-if-fail-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गुरुजी... फेल हुआ तो छोड़कर चली जाएगी गर्लफ्रेंड, यूपी बोर्ड एग्जाम में छात्र ने लिखा नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गुरुजी... फेल हुआ तो छोड़कर चली जाएगी गर्लफ्रेंड, यूपी बोर्ड एग्जाम में छात्र ने लिखा नोट
Wed, 20 Mar 2024 08:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:00 PM IST
सार
UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है। कॉपी की जांच के दौरान छात्रों का उत्तर पढ़कर शिक्षकों का सिर चकरा जा रहा है। छात्र उत्तर पुस्तिका में अजब-गजब नोट लिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बलिया जिले में भी सामने आया है।
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु जी मुझे जरूर पास कर देना, फेल हो गया तो मेरी गर्लफ्रेंड मुझे छोड़कर चली जाएगी। यह कोई डायलॉग नहीं, बल्कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने पास होने के लिए परीक्षकों से अपील की है। किसी ने उत्तर पुस्तिकाओं के पहले पन्ने पर शायरी लिखकर तो कोई पिता की बीमारी व शादी टूटने की बात लिखकर परीक्षकों से पास करने की अपील की है।
विज्ञापन
परीक्षक शिवलाल यादव, सदानंद, चंद्रभूषण और मनोज कुमार ने बताया कि जिले में चार केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। जिसमें पास होने के लिए परीक्षार्थी नई-नई जुगत लगाए हुए हैं। इसका नजारा मूल्यांकन के दौरान देखने को मिलता है। बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जा रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों में कई परीक्षार्थियों ने सबसे ज्यादा नंबर देने के लिए मार्मिक अपील भी की है। इसके लिए किसी ने शायरी का सहारा लिया है तो किसी ने अन्य कारण बताकर पास करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
मेरी कश्ती वहां डूबी ...
मूल्यांकन केंद्र में मंगलवार को एक परीक्षक को ऐसी उत्तर पुस्तिका मिली, जिसमें एक छात्र ने लिखा है कि हमें तो केमिस्ट्री ने लूटा, फिजिक्स में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां एल्कोहल कम था।
विज्ञापन
गुरुजी पास नहीं हुआ तो शादी टूट जाएगी
उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने लिखा है कि गुरुजी में कई बार फेल हो चुका हूं। उम्र होने के कारण घर वालों ने शादी तय कर दी है। अब भी फेल हो गया तो शादी भी टूट जाएगी। इसलिए पास जरूर कर देना।
बीमारी का बना रहे बहाना
परीक्षकों ने बताया कि उत्तर पुस्तिका में रुपये भी निकल रहे हैं। किसी ने रुपये देकर तो किसी ने अपने माता-पिता को बीमार बताकर पास करने की अपील की है। एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि उसके पिता काफी समय से बीमार चल रहे हैं, अगर वह फेल हो गया तो उसके पिता को दुख होगा। गुरुजी कृपा करके परीक्षा में पास कर देना।
विद्यार्थी कुछ भी लिख देते हैं
जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह कहते है कि विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका में कुछ भी लिख देते हैं। पहले भी इस तरह से उत्तर पुस्तिका में लिखा हुआ मिलता था, लेकिन कोई यह सोचता हो कि इस तरह से कोई मार्मिक अपील से पास कर देगा तो यह उसकी गलतफहमी है।
अब तक 1,92,547 कॉपियों का मूल्यांकन
जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर अबतक 1,92,547 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। मंगलवार को चारों केंद्रों पर 65,934 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में 10818, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 9515, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 24636 और टीआईसी में 20965 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।