{"_id":"65d7b39ccefa32bec0085f74","slug":"up-board-examinations-were-held-at-177-centres-7334-students-left-the-examination-in-the-first-shift-ballia-news-c-190-1-svns1006-112108-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 177 केंद्रों पर हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, पहली पाली में 7334 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 177 केंद्रों पर हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, पहली पाली में 7334 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को जिले के 177 केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। 1,38,706 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से हाईस्कूल के कुल 65908 व इंटरमीडिएट के 72798 परीक्षार्थी हैं। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल के 7334 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। नकलविहीन परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों को कुल छह जोन में बांटा गया था। बोर्ड परीक्षा को लेकर 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 177 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 177 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। इसके अलावा छह उड़ाका दल भी बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान एलआईयू व अन्य एजेंसियों के कर्मी भी चक्रमण करते रहे। पहले दिन सुबह व शाम की पालियों में हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान डीएम रविंद्र कुमार व एसपी देवरंजन वर्मा भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
जिलाधिकारी सबसे पहले गांधी इंटर कॉलेज, चिलकहर पहुंचकर वहां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से बोर्ड परीक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर और विभिन्न कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों को संचालित मोड में होने की जानकारी भी ली। इसके बाद जिलाधिकारी अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में जाकर बोर्ड परीक्षा संबंधित व्यवस्था का जायजा लिया। दूसरी पाली की परीक्षा में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा संग जिलाधिकारी रविंद्र कुमार किसान इंटर कॉलेज रसड़ा का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्था को परखा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा की शूचिता बनाए रखने का निर्देश दिया। आज पहले दिन सुबह की पाली में हाई स्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान और शाम की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी, सामान्य हिंदी और हाईस्कूल की वाणिज्य की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
पंदह। क्षेत्र में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं वृस्पतिवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी और इंटर सैन्य विज्ञान की तथा दूसरी पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष नजर आया। एमडी सेनानी इंटर कालेज से बाहर निकलने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने प्रश्नपत्रों का मिलान किया। बताया कि प्रश्नपत्र आसान था तैयारी के हिसाब से ही प्रश्न आए थे। लिहाजा अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
परीक्षार्थियों ने कहा पेपर रहा आसान
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र छात्राओं के चेहरे पर सुकून के साथ-साथ खुशी भी दिखाई पड़ी। हाईस्कूल की परीक्षा देकर निकले हरिपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव ने कहा कि परीक्षा बहुत शांतिपूर्वक हुआ। हरिपुर निवासी दीपक यादव ने बताया कि सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। गोविंदपुर निवासी धनजी कुमार ने बताया कि पेपर बहुत ही सरल था। परीक्षा देकर निकले हरिपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि हिन्दी का पेपर अच्छा रहा। हमने पूरे प्रश्नों का उत्तर लिखा है। बताया कि कुछ प्रश्न कठिन लगे लेकिन उन्हें भी पूरा लिखा है। हिन्दी का पहला पेपर बहुत कठिन नहीं रहा। सारे प्रश्न सामान्य रहे।