फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board examinations from 24th, Board of Secondary Education declared

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 से, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने किया घोषित

Tue, 08 Mar 2022 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
UP Board examinations from 24th, Board of Secondary Education declared
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि घोषित करते हुए समय सारिणी भी कर दी है। बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेंगी। कुल 12 दिन अलग-अलग प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हुई थी। इस वर्ष भी एक बार तिथि निर्धारित हुई लेकिन इसी बीच विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के कारण तिथि टल गया। कयास लगाए जा रहे थे कि मतगणना के बाद बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा करते हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अलग-अलग प्रश्नपत्रों के लिए समय सारिणी भी जारी कर दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 11.15 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 5.15 बजे तक होगी। समय सारिणी जारी होने के बाद शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। बता दें कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 211 केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 140925 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 75654 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के 60807 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed