फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board Examination paper leaked

यूपी बोर्ड पर्चा लीक

Wed, 24 Feb 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Wed, 24 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
UP Board Examination paper leaked
यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान दूसरी पाली में पेपर आउट होने की अफवाह पूरे दिन हवा में तैरती रही। हल पेपर का साल्व दोपहर से ही भीमपुरा बाजार में बिकने लगा था।
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर बाद जब दो बजे भौतिक विज्ञान का पेपर बंटा और हल पेपर से मिलान किया गया तो 50 से 60 फीसदी प्रशभन ही मिल रहे थे। ऐसे में लोगों का कहना था कि भौतिक विज्ञान का पेपर आउट कराने के नाम पर परीक्षार्थियों का जमकर शोषण किया गया।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल माफिया शुचिता की जमकर धज्जियां उड़ रहे हैं। उड़नदस्ता टीमों के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक नकल माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम हैं। चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति जरूर की जा रही है। सैकड़ों नेम-फेम विद्यालयों पर अधिकारी जाने तक का नाम तक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहना गलत नहीं होगा कि नकल माफियाओं के आगे उनका मेहनत बेमतलब साबित हो रहा है। नकल माफियाओं के प्रभाव का असर यह रहा कि बुधवार को शाम की पाली में होने वाली भौतिक विज्ञान का प्रथम प्रशभनपत्र की हल कार्बन कापी भीमपुरा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से ही बाजार 1500 से लेकर 2000 रुपये में बिकने शुरू हो गए।


बाजार में बिक रही कार्बन कापी भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रशभनपत्र का कोड संख्या 372 (एक्सपी) से करीब 60 फीसदी प्रश्न मेल खा रहे थे। प्रशभनपत्र आउट होने की खबर सुन डीआईओएस रमेश कुमार स्वयं के साथ पूनम चौधरी के उड़न दस्ता की टीम के साथ भीमपुरा क्षेत्र में पहुंच गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed