{"_id":"67461e20859ba8fcb70c44e4","slug":"unregistered-hospitals-are-still-operating-despite-notice-ballia-news-c-190-bal1001-127540-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नोटिस के बाद भी संचालित हो रहे अपंजीकृत चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नोटिस के बाद भी संचालित हो रहे अपंजीकृत चिकित्सालय
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा बाजार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जांच व नोटिस के बाद भी अपंजीकृत चिकित्सालयों पर कोई असर नहीं है। पूर्व की भांति बगैर रजिस्ट्रेशन के चिकित्सालयों का संचालन हो रहा है। जनपदीय टीम ने जिन चिकित्सालयों को नोटिस थमाई, उनका भी संचालन हो रहा है।
बेसमेंट तक में अस्पताल चल रहे हैं। पिछले दिनों एसीएमओ के नेतृत्व में नोडल अधिकारी आदि ने दो अपंजीकृत अस्पतालों के साथ एक हड्डी अस्पताल में एक्सरे रूम को भी सील किया था।
दो अस्पताल तो ऐसे थे जिनके चिकित्सकों की डिग्री ही फर्जी थी। टीम ने इन्हें नोटिस जारी किया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल सिंह का कहना है कि अपंजीकृत चिकित्सालयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चलते हुए मिले तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।