फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unnatural rape with a mentally ill person brutality with a teenager too

बलिया में हैवानियत: विक्षिप्त के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, किशोरी से भी दरिंदगी; जाने पूरा मामला

Mon, 24 Mar 2025 06:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 24 Mar 2025 06:15 PM IST
सार

बागी धरती बलिया के बांसडीह क्षेत्र में हैवानियत के दो मामले सामने आए हैं। मानसिक बीमार किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है वहीं घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और तफ्तीश कर रही है।
 

विज्ञापन
Unnatural rape with a mentally ill person brutality with a teenager too
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बलिया की बागी भूमि तब शर्मसार हो गई जब दो ऐसे मामले सामने आए जो न सिर्फ पुलिस के लिए जांच का विषय बन गए बल्कि हर कोई इसे जानकर आवाक हो गया। यहां एक विक्षिप्त के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया तो वहीं किशोरी के साथ भी घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


मानसिक बीमार किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र निवासी एक मानसिक बीमार किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस किशोर के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में शामिल आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोर के पिता ने आरोप लगाया कि शनिवार को उनके नाबालिग पुत्र को सरल शर्मा बहला फुसला कर सतपोखर ले गया। अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। देर शाम को पुत्र घर आया तो उसकी की तबियत खराब थी। उसका इलाज करवाया गया। अगले दिन पुत्र ने अपने साथ हुए गलत काम के बारे ने जानकारी दी। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है।

किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च को घर से दवा लेने बाहर बाजार गई थी। घर में 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे पकड़ कर पास की झोपड़ी में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर वापस लौटने पर जब पुत्री से उसकी हालत देखकर पूछा तो उसने रो रोकर सारी बात बताई। इस बात की शिकायत करने युवक के घर पर गई तो उसके चाचा ने कहा कि भतीजे से अपनी बेटी की शादी करवा दो। कहीं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।


महिला ने घटना के दिन ही पुलिस से घटना के संबंध में शिकायत की। मामले को लेकर थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में तीन दिन तक पंचायत चलती रही। इसके बाद भी जब पीड़ित पक्ष किसी प्रकार के प्रलोभन व दबाव में नहीं आया तो पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे चालान कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed