फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unlicensed firecracker warehouse in Haibatpur sealed

Ballia News: बिना लाइसेंस के हैबतपुर में संचालित पटाखा गोदाम सील

Sat, 11 Oct 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Unlicensed firecracker warehouse in Haibatpur sealed
बलिया। शहर से सटे हैबतपुर गांव में पटाखा की बिना लाइसेंस व चोरी छिपे ब्रिकी चल रही थी। प्रशासन के निर्देश के बावजूद थोक विक्रेता नियम को ताक पर रख आबादी के बीच पटाखा बेच रहा था। आम जनमानस की सुरक्षा का ख्याल व प्रशासन को आगाह करने को लेकर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में पेज संख्या दो पर थोक लाइसेंस सिर्फ एक, आबादी के बीच जगह-जगह पटाखों की ब्रिकी हेडिंग से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर को संज्ञान लेकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर सीटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा व सीओ सीटी उस्मान संयुक्त रूप से हैबतपुर स्थित एक पटाखा गोदाम पर छापा मार कर भारी मात्रा में पटाखा की खेप पकड़ी। दुकानदार एजाज द्वारा अधिकारियों द्वारा लाइसेंस मांगने पर न दिखाने पर गोदाम व दुकान को सील कर दिया। बिना अनुमति के पटाखा बेचने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद तहसील स्तर पर चोरी छिपे पटाखा की ब्रिकी करने वाले दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अंदर ग्राउंड हो गए।
विज्ञापन

शहर से सटे माल्देपुर- हैबतपुर मार्ग पर बिना लाइसेंस के थोक पटाखा गोदाम व दुकान का संचालन किया जा रहा था। आबादी के बीच संचालित दुकान के बाहर आग से बचाव को लेकर चार सिलेंडर रखा था। पानी की टंकी व बालू भरी बाल्टी आसपास नहीं दिखी। एक सिलेंडर का रिफिल डेट 2023 व दूसरे का 2024 लिखा था। अन्य दो पर कोई डेट लिखा नहीं था। सीटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने कहा कि बिना लाइसेंस व मानक के विपरित ब्रिकी करते पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिले में सिर्फ एक पटाखा ब्रिकी का लाइसेंस है। दीपावली पर अस्थाई फुटकर ब्रिकी का लाइसेंस दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed