फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unless the Janeshwar Mishra bridge is connected to NH-31, the inauguration will not be allowed.

जब तक एनएच-31 से जनेश्वर मिश्र सेतु नहीं जुटेगा, उद्घाटन नहीं होने दूंगा

Sun, 27 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Unless the Janeshwar Mishra bridge is connected to NH-31, the inauguration will not be allowed.
नगर के चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व मंत्री नारद राय। - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जिस जनेश्वर मिश्र सेतु को सपा शासन में दो वर्ष में पूरा कर दिया गया, उसका एप्रोच आज तक यह सरकार नहीं बनवा पाई। जब तक यह सेतु एनएच-31 और कोईलवर बंधे से नहीं जुड़ेगा, तब तक इसका उद्घाटन नहीं होने दूंगा। उन्होंने ये बातें चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में नए कार्य तो दूर की बात है। सपा शासन के विकास कार्यों को भी यह सरकार पूरा नहीं कर सकी। कहा कि आज जिले में दो मंत्री, विधायक और कई सांसद हैं। उसके बाद भी यह सरकार विकास की एक ईंट तक नहीं रख पाई। पूर्व मंत्री ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य अधर में लटकने पर बसपा और भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि नगर विकास राज्यमंत्री रहते हुए ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पूरा धन देकर गया था लेकिन बसपा और भाजपा की सरकार ने अमृतपाली में बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट को रोकने का काम किया, जब अखिलेश सरकार बनी तो छोड़हर में जमीन खरीद कर ट्रीममेंट प्लांट बनाने का कार्य शुरू करवाया। लेकिन सरकार बदलते ही उस धन को दूसरे मदों में खर्च कर दिया गया है। उन्होंने शासन से उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दूसरे मद में खर्च धन को मंगाकर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा कराने की मांग की। कहा कि अखिलेश शासन में मेडिकल कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन समय न रहने के कारण अधर में पड़ गया। 2022 में अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद बंसतपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए किसी से भी लड़ने को तैयार हूं। उन्हीं की बदौलत आज यहां तक पहुंचा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed