फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Over 45% of patients in the OPD have flu-like symptoms

Ballia News: ओपीडी में 45 फीसदी से अधिक मरीजों में फ्लू जैसे लक्षण

Wed, 23 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Over 45% of patients in the OPD have flu-like symptoms
जिला अस्पताल के ओपीडी में लगी मरीजों और तीमारदारों की भीड़। संवाद
बलिया। मौसम में बदलाव के बीच जिले में मौसमी फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, गले में खराश, खांसी, कमजोरी और बदन दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें तेज बुखार ठीक होने के बाद भी सूखी खांसी शरीर को तोड़ दे रही है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ मरीजों में बुखार कम होने के बाद भी खांसी लंबे समय तक बनी रह रही है। ओपीडी में इन दिनों 45 फीसदी से अधिक मरीज फ्लू जैसे लक्षणों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को करीब 1528 से अधिक मरीज इलाज को पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन, बाल रोग व त्वचा रोग के ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

मौसमी फ्लू के बीच स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों में भ्रम भी बना हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार सामान्य मौसमी फ्लू और स्वाइन फ्लू1 के लक्षणों में ऐसा कोई निश्चित अंतर नहीं है, जिससे घर पर दोनों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

दोनों में अचानक बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और अत्यधिक थकान जैसे लक्षण हो सकते हैं। इसलिए केवल तेज बुखार या खांसी के आधार पर किसी मरीज को स्वाइन फ्लू का संक्रमित मानना उचित नहीं है। जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय जांच और प्रयोगशाला परीक्षण से ही संक्रमण की पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ने को देखते हुए जिला अस्पताल में मौसमी फ्लू और एच1एन1 की पहचान के लिए दो ओपीडी को फ्लू ओपीडी बनाया गया है। इनमें प्रतिरोज 230 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने कहा कि मौसम के कारण वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
शासन के स्वाइन फ्लू के अलर्ट को लेकर दो फ्लू ओपीडी व 10 बेड का आइसोनलेशन वार्ड बनाने के साथ दवाएं व जांच उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed