फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Union Minister Smriti Irani and Deputy CM Brajesh Pathak will come today

Ballia News: आज आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Fri, 23 Jun 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani and Deputy CM Brajesh Pathak will come today
बेल्थरारोड। केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत 24 जून को श्री लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज हल्दीरामपुर में आयोजित होने वाले जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को अपराह्न केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. ब्रजेश पाठक की सभा की तैयारियों का जायजा लेने सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विज्ञापन

मंच, पंडाल निर्माण के साथ ही मंत्रियों के हेलीकॉप्टर उतरने के स्थानों का निरीक्षण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की देखरेख में मंच और पंडाल निर्माण का कार्य देर शाम तक जारी रहा। सांसद कुशवाहा ने बताया सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम को अविस्मरणीय स्वरूप प्रदान करने के लिए की जा रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंत्रियों का उड़न खटोला 24 जून को प्रात: 10 बजे हल्दीरामपुर में उतरेगा। उन्होंने संसदीय क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता मंत्रियों के विचारों को सुनने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed