फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Union Minister Nitin Gadkari will lay foundation stone of Greenfield Expressway in ballia on 27 Feb

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: 27 को बलिया में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास, जनसभा में भरेंगे हुंकार

Sat, 25 Feb 2023 12:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

गाजीपुर से बलिया होते हुए रिविलगंज तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 27 फरवरी को बलिया आने वाले हैं। वो चितबड़ागांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari will lay foundation stone of Greenfield Expressway in ballia on 27 Feb
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया से लखनऊ, दिल्ली और बिहार तक कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 27 फरवरी को होगा। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसका शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वो करीब डेढ़ घंटे बलिया जनपद में रहेंगे। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। जिसके बाद से तैयारियों को अंतिम रूप  दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.40 बजे चितबड़ागांव पहुंचेंगे। यहां पहले जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए नींव का पत्थर रखेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। चितबड़ागांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

पटना, लखनऊ, दिल्ली तक का सफर होगा आसान

उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार इसका उद्घाटन भी करना चाहेगी। एक्सप्रेस-वे को बिहार से जोड़ने को लेकर निर्माण कार्य में तेजी आई है। भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे नया पुल का कार्य जहां जोरों पर है, वहीं पुराने पुल के पास लिंक रोड का निर्माण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फोरलेन लिंक मार्ग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से जुड़ेगा। आने वाले दिनों में बिहार और यूपी के बीच काफी सुविधाजनक सड़क कनेक्टिविटी होने जा रही है। इससे यूपी-बिहार के लोगों को पटना, लखनऊ, दिल्ली तक का सफर काफी आसान हो जाएगा।
पढ़ें: 18 माह में बन जाएगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: 27 को बलिया में नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास, BJP ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed