फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Union Budget is a blueprint for a golden future for youth and farmers: Shipra Singh

केंद्रीय बजट युवाओं और किसानों के स्वर्णिम भविष्य का ब्लूप्रिंट : शिप्रा सिंह

Tue, 05 May 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Union Budget is a blueprint for a golden future for youth and farmers: Shipra Singh
विधानसभा में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मानित जिले की छात्रा ​​शिप्रा
बलिया। बागी बलिया की धरती एक बार फिर देश को नई दिशा देने के लिए हुंकार भर रही है। युवा नेता और पूर्व युवा राजदूत शिप्रा सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर विधानसभा में हुई अभिभाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया है। अब वो लोकसभा में अभिभाषण देंगी। इसकी जानकारी नेहरू युवा कल्याण अधिकारी के प्रभारी कपिलदेव राम ने दी।
विज्ञापन

शिप्रा सिंह ने विधानसभा में युवाओं में जोश भरते हुए उन्हें ‘विकसित भारत 2047’ के महान लक्ष्य से जुड़ने का आह्वान किया है। बजट को युवाओं और किसानों के स्वर्णिम भविष्य का ब्लूप्रिंट बताया। अपने जोशीले संबोधन में शिप्रा सिंह ने कहा कि वर्तमान बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि युवाओं की आर्थिक क्षमता बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने बजट की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। रहा रि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से 1.7 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिसमें युवा किसानों की बड़ी भागीदारी होगी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मिला बजट समर्थन देश के युवा उद्यमियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। टिंकरिंग लैब और आईआईटी संस्थानों के विस्तार से छात्र तकनीकी रूप से और भी सशक्त होंगे। शिप्रा सिंह ने विशेष रूप से खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार ने युवाओं के कल्याण और कौशल विकास के लिए 4,479 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह निवेश जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा।
विज्ञापन

अपने अनुभवों को साझा करते हुए शिप्रा ने बताया कि 2022 में युवा राजदूत के रूप में बांग्लादेश में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण था। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा (शून्य और शतरंज की देन) के साथ-साथ हमारे आधुनिक नवाचार का भी सम्मान कर रही है। अब भारत का लक्ष्य पुनः विश्वगुरु बनना है। भाषण के समापन पर शिप्रा सिंह ने उपस्थित सभी युवाओं को एकजुट किया और वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed