फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Underlined the role of scout-guide in nation building

राष्ट्र के निर्माण में स्काउट-गाइड की भूमिका को किया रेखांकित

Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Underlined the role of scout-guide in nation building
सुखपुरा इंटर कॉलेज प्रांगण में स्काउट्स गाइड्स कार्यक्रम के समापन दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वार? - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। देवेंद्र पीजी कालेज में चल रहे स्काउट्स एवं गाइड्स के पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शनिवार को स्काउट्स एवं गाइड्स ने अनेक समाजोपयोगी कार्य संपादित किए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्काउट एंड गाइड का इतिहास, स्काउटिंग के उद्देश्य, प्रतिज्ञा, स्काउट- गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज, शिष्टाचार, मार्च पास्ट के साथ ही वर्तमान समय में स्काउटिंग की प्रासंगिकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह एवं नफील अख्तर ने समाज और राष्ट्र के निर्माण में स्काउट-गाइड की महति भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण इसलिए दिया जा रहा है कि छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तित्व के विकास का मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही सेवा भाव के माध्यम से समाज का स्वरूप बदलने में सफल हो सकें। स्काउट्स एंड गाइड्स को सैद्धांतिक, व्यावहारिक एवं प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से प्राथमिक चिकित्सा, आपात स्थितियों के दौरान पुल के निर्माण के साथ ही रस्सियों के गांठ निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया। रोवर्स प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, संतुलित पोषण, महिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य संवर्धन आदि समसामयिक विषयों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए इसके निराकरण के उपाय सुझाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed